Speeches

Ambassador’s Remarks on the occasion of Hindi Diwas, 14 September 2023

नमस्कार,

आप सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाए।

हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। दुनियाभर में 60 करोड़ से ज़्यादा लोग हिन्दी  बोलते है।  हिन्दी  हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है और हमे हमारी जड़ो से जोड़े रखने का काम करती है।

हिन्दी  एक सरल  भाषा है। इसकी  सरलता, सहजता, संवेदनशीलता हमे आकर्षित करती है। हिंदी हमारी एकता का  प्रतीक है  और भारतीयों को एक सूत्र में बांधती है और एक सामूहिक पहचान दिलाती है।

इसलिए हिंदी का विस्तार करना तथा सम्मान करना हमारा कर्तव्य है ।एक बार फिर आप सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाए। धन्यवाद ।

***